अवैध निर्माण रोकने गए नगर परिषद कर्मचारियों पर जानालेवा हमला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2023 - 01:56 PM (IST)

सुनाम/उधम सिंह वाला (बंसल) : स्थानीय गीता भवन रोड पर नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा अवैध निर्माण को रोकने को लेकर हुए हमले में 2 कर्मचारियों के घायल होने समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराने व घायल कर्मचारियों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने के लिए धरना दिया गया। एस.डी.एम. सुनाम जसप्रीत सिंह व नगर परिषद अध्यक्ष निशान सिंह टोनी घायलों का हाल जानने स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचे।

इस बारे में बात करते हुए पंजाब म्युनिसिपल वर्कर्स यूनियन के नेता सतपाल सती ने कहा कि वे गीता भवन रोड पर अवैध निर्माण को रोकने गए थे और वहां कुछ लोगों ने उनके कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान कार्यालय के आउटसोर्स कर्मचारी अजय कुमार व शिव कुमार घायल हो गए। इसके बाद घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने मांग की कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और घायलों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News