Punjab : College Student पर जानलेवा हमला, पलों में मच गई भगदड़

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 07:49 PM (IST)

लुधियाना (राकेश मोदगिल) : जिला लुधियाना के एक कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला होने की सूचना मिली है। घायल छात्र की पहचान लविश शाही पुत्र उमेश शाही निवासी रजिंदर नगर सिविल लाइन लुधियाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार घायल छात्र PCT कॉलेज बदोवाल में होटल मैनेजमेंट के तीसरे साल की पढ़ाई कर रहा था।

PunjabKesari

आज शाम कॉलेज की पार्किंग में शाम करीब 4.30 बजे उसका अन्य छात्रों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान अन्य छात्रों लविश की पीठ पर चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को दीपक अस्पताल सराभा नगर में इलाज चल रहा है। पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि आरोपी छात्र उसके बेटे को अक्सर तंग परेशान करता था। उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट से भी बात की है, जिन्होंने कहा कि वह साथ खड़े हैं और कॉलेज की सीसीटीवी जरूर देंगे। इस मामले में थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News