कोर्ट में ससुर द्वारा बहु पर हुए जानलेवा हमले को लेकर यह सच आया सामने

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 05:06 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): अमृतसर (गुरिंदर सागर): अमृतसर कोर्ट में एक लड़की पर जानलेवा हमला होने को लेकर सच सामने आया है। जिस लड़की पर कोर्ट में हमला हुआ था उसको लेकर सोशल मीडिया पर  अफवाह उड़ रही थी कि उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन आज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की अभी अस्पताल में हैं और उसका इलाज चल रहा है। वह अब खतरे से बाहर है। जिस व्यक्ति ने लड़की पर हमला किया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें आरपी और कोई नहीं लड़की का ससुर करनैल सिंह ही है। आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर कोर्ट में  पेशी के लिए आई  लड़की पर उसके ससुर द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया जिसको लेकर लगातार काफी विवाद हुआ इसके बाद उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। ससुर करनैल सिंह ने बताया कि उनने बेटे का 16.9.2022 को उसकी बहु ने अपने आशिक के साथ मिलकर कत्ल करवा दिया था और वह पेशी के लिए कोर्ट में आई थी। बदला लेने के लिए उसने अपनी बहु पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ससुर को उस समय तुरन्त गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया गया था। इसके बाद अब कल एक बार फिर उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने सच बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई गई थी कि जिस लड़की पर जानलेवा हमला हुआ उसकी मौत हो चुकी है लेकिन वह अभी निजी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।  

गौरतलब है कि लगातार पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं है, वहीं कोर्ट में पेश होने आई बहु पर ससुर द्वारा तेजदार हथियार से हमला किया गया। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी पर भी सवाल उठ रहे है। जब दुर्घटना होने वाली थी, तो किसी भी पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News

Recommended News