देयोल को AG लगाने वाली कांग्रेस से नहीं रखनी चाहिए इन्साफ की उम्मीद : भाजपा
punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 10:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी के जनरल सचिव डा. सुभाष शर्मा ने कांग्रेस सरकार की तरफ से कोटकपूरा गोलीकांड के दोषियों के वकील अमरप्रीत सिंह को ही पंजाब का एडवोकेट जनरल नियुक्त करने पर सख्त ऐतराज प्रकट करते हुए कहा कि अब पंजाबियों को इस सरकार से इंसाफ की आशा नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर पंजाब के साथ धोखा करने का आरोप लगाते कहा कि बेअदबी और गोलीकांड का इन्साफ देने का वायदा कर सत्ता में आई कांग्रेस की नीयत इन मामलों में स्पष्ट नहीं है।
पहले साढ़े चार साल कैप्टन अमरेंद्र सिंह इस मामले को लटकाते रहे और अब नए मुख्यमंत्री ने देयोल को नियुक्त कर स्पष्ट संदेश दिया है कि यह सिर्फ कांग्रेस के लिए एक राजनीतिक मुद्दा है। इंसाफ देने की कोई मंशा कांग्रेस की नहीं है। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि 1984 के दंगों का इन्साफ भाजपा ने दिलाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो बेअदबी और गोलीकांड के आरोपियों को भी कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her