डेरा ब्यास प्रमुख ने जत्थेदार दादूवाल से की मुलाकात, सामने आई ये बात...

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 08:57 AM (IST)

पंजाब डेस्कः गुरुद्वारा गुरु ग्रंथसर दादू साहिब के अन्तर्राष्ट्रीय सिख प्रचारक जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का मुख्य निवास स्थान है, जो क्षेत्र में सिख प्रचार का केंद्र है और यहीं से जत्थेदार दादूवाल ने 1997 में सिख धर्म का प्रचार शुरू किया और पूरे विश्व में प्रचार किया।

आज डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने उनसे मुलाकात की व गुरुद्वारा दादू साहिब में माथा टेका। इस दौरान उत्ताराधिकारी जसदीप सिंह गिल भी उनके साथ थे। जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि डेरा ब्यास प्रमुख जब भी सिरसा में आते हैं तो अक्सर गुरुद्वारा दादू साहिब में माथा टेकते है। इसका कोई अन्य अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News