पंजाब में गुटका साहिब की बेअदबी, CCTV खंगाल रही पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 02:05 PM (IST)
समाना (शशिपाल, अशोक) : पिछले 17 महीनों से धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दूसरी तरफ, समाना में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना हुई है। यह घटना बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के बिल्कुल पास हुई है, जहां पहले से ही बेअदबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस घटना की वजह से सिख समुदाय में भारी विरोध है।
जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे भवानीगढ़ रोड पर श्री गुटका साहिब जी के अंग बिखरे मिले। इस पर सबसे पहली नजर भवानीगढ़ रोड के दुकानदारों की पड़ी। उसके बाद शहर के लोग एकत्रित होने शुरू हो गए। सूचना दिए जाने पर सिटी पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और नजदीकी सी.सी.टी.वी. कैमरा से जांच शुरू कर दी गई। बिखरे हुए अंगों को एकत्रित कर धर्म युद्ध मोर्चा कमेटी द्वारा धरना स्थल पर ले जाया गया।
डी.एस.पी. समाना फतेह सिंह बराड़ ने बताया कि घटना की जांच के लिए प्रोसैसिंग टीम जल्दी ही घटनास्थल पर पहुंची। बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को काबू करने हेतु पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने सिटी पुलिस इंचार्ज सब इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

