''मेरे बारे में जिसने जो बोलना है, बोल ले...'' सोशल मीडिया पर लाइव आकर भड़के Diljit Dosanjh (देखें Video)
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 01:42 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर लाइव होकर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने गानों और दिल्ली में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद हो रहा था। अब दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कई न्यूज चैनलों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए।
इस दौरान दिलजीत ने कहा कि उनके बारे में लगातार तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं और उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
दिलजीत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बारे में जिसे जो बोलना है, वह बोल सकता है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
आपको बता दें कि, 30 अक्तूबर को दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान अपनी आलोचनाओं पर भी बात की। दिलजीत ने शो के दौरान अपनी आलोचनाओं पर बात करते हुए CJP प्रोटेस्ट और फिल्म सतलुज पर उठे सवालों का जवाब दिया। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिस फिल्म का आप लोग स्टेज पर खड़े होकर मजाक उड़ा रहे हो, उसके लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इवेंट के दौरान, उन्होंने अपने बयान कहा कि, "मैं एक आर्टिस्ट हूं, भाई" पर हुए विवाद पर भी इनडायरेक्टली कमेंट किया। कुछ महीने पहले, इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान, दिलजीत से दिल्ली में 'काकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में हो रहे प्रोटेस्ट पर अपना स्टैंड बताने के लिए कहा गया था। इस पर सिंगर ने कहा था, "भाई, मुझे इन प्रोटेस्ट और ऐसी चीज़ों से दूर रखो। मैं एक आर्टिस्ट हूँ। मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं।" हालांकि, दिलजीत का कथित कमेंट CJP एक्टिविस्ट अभिजीत डिपके को पसंद नहीं आया, जिन्होंने 'GOAT' सिंगर के कमेंट्स की आलोचना की।
आपको ये भी बता दें कि, पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित कॉन्सर्ट से पहले आयोग ने शिकायत पहुंची थी। चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर 2026 को आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलजीत के कुछ गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने वाली सामग्री मौजूद है। शिकायतकर्ता ने कहा था कि इस तरह के गानों का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शिकायतकर्ता ने आयोग से मांग की थी कि दिल्ली के कॉन्सर्ट में ऐसे गानों की प्रस्तुति पर रोक लगाई जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

