ऑनलाइन चलता है यह गंदा धंधा, Whatsapp के जरिए होती है बुकिंग

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 12:51 PM (IST)

लुधियाना(बेरी): पंजाब में लुधियाना ही एक ऐसा शहर है जोकि देह व्यापार का हब बन गया है। गली-मोहल्लों से शुरू हुआ यह धंधा आज के समय में बड़े लेवल पर पहुंच गया है। लोगों को देह व्यापार के अड्डों पर जाने की जरूरत नहीं बल्कि ऑन डिमांड लड़कियां सप्लाई की जा रही हैं जिसमें देसी और विदेशी दोनों शामिल होती हैं। लुधियाना पुलिस का ध्यान क्राइम कंट्रोल में लगा हुआ है। इसी का फायदा उठाते हुए यह धंधा चलाने वाले आज करोड़पती हो गए हैं।

बड़े होटलों व फार्म हाऊसों में चलता है कारोबार
कभी गली-मोहल्लों से शुरू हुआ यह देह व्यापार का धंधा आज बड़े लेवल पर पहुंच गया है। बड़े-बड़े होटलों और फार्म हाऊस में आजकल यह बड़े लेवल पर चल रहा है। कई शैकीनों के होटलों में पर्मानैंट रूम बुक होते हैं। डिमांड के हिसाब से लड़की उनके पास भेज दी जाती है। कई लोगों ने इस धंधे के लिए फार्म हाऊस तक किराए पर ले रखे हैं।

व्हाट्सएप पर भेजी जाती है लड़कियों की फोटो
आजकल इस धंधे का सिस्टम भी बदल गया है। धंधा चलाने वाले पहले एलबम के जरिए शौकीनों को लड़कियां दिखाते थे, लेकिन अब व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजी जाती है। पसंद आने पर व्हट्सएप पर ही बुकिंग कर ली जाती है और ऑन डिमांड लड़कियां सप्लाई की जाती हैं।

धंधा करने वाले खुद सामने न जाकर ई-पेमैंट से मंगवाते है पैसे
इस धंधे में कई बड़े लोग जुड़े हैं जोकि पीछे रह कर यह धंधा चलवाते हैं। इसमें धंधा चलाने वाले भी खुद सामने नहीं आते। लड़कियां सप्लाई करने से पहले ही ई-पेमैंट के जरिए पैसे मंगवा लिए जाते हैं ताकि उनकी पहचान न हो सके। जो लड़की जाती है, उन्हें भी उनके बारे में पता नहीं होता। इसके अलावा कई लोग ऑनलाइन पेमैंट तो मंगवा लेते हैं मगर लड़की नहीं भेजते। ऐसे ठगी के शिकार हुए लोग शर्म के कारण पुलिस को शिकायत भी नहीं देते।

शहर के कुछ होटल इसी धंधे से कमाते है पैसे
शहर के कई ऐसे छोटे-बड़े होटल हैं जिनका कारोबार इसी धंधे से चलता है। बस अड्डे के नजदीक होटल में कुछ महीनों पहले भी बड़ी रेड पड़ी थी। तब कई लड़कियां होटलों के कमरों से मिली थी मगर केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले को चलाने वालों को नहीं पकड़ती जबकि मौके पर मिले लोगों पर कार्रवाई कर फाइल बंद कर देती है। 

इसके अलावा घंटाघर चौक, सुभाना बिल्डिंग चौक, पखोवाल रोड, फिरोजपुर रोड, साऊथ सिटी, हंबड़ा रोड ऐसे कई इलाके हैं जहां होटलों और फार्म हाऊस में यह धंधा फल-फूल रहा है। होटल वाले भी ग्राहक को गारंटी देते हैं कि उनके पास पुलिस नहीं आएगी। इसी का फायदा उठा कर सेफ होने के कारण कई क्रिमिनल भी ऐसी ही जगह पनाह लेते हैं।

सप्लाई होने वाली लड़कियों में से कई होती है एड्स पीड़ित
यह धंधा चलाने वाले लोगों की जान से भी खेल रहे हैं क्योंकि बस अड्डे में हुई एक रेड में मिली कुछ लड़कियां एड्स पीड़ित थीं। पैसों के लालच में यह लोग एड्स पीड़ित लड़कियां ही लोगों के आगे परोस रहे थे। पकड़े जाने के बाद कुछ लड़कियों ने पुलिस के आगे इसका खुलासा किया था। इसके अलावा कुछ लड़कियां ऐसी थी जोकि बाहरी राज्यों से काम की तलाश में या पढ़ने के लिए लुधियाना आई हुई थी। उन लड़कियों का आरोप था कि उन्हें गुमराह कर जबरन इस धंधे में धकेला गया था।

कई लोगों के हो चुके घर बर्बाद
इस धंधे ने कई लोगों के घर तक बर्बाद कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो कई शौकीनों की पत्नियों को इस बात का पता चला तो उनका घर ही उजड़ गया। कई शौकीन इसमें अपने लाखों रुपए बर्बाद कर चुके हैं। पुलिस को सख्ती कर ऐसे धंधे को पूरी तरह से बंद करवाना चाहिए ताकि लोगों के घर बर्बाद होने से बच सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News