जालंधर में बिना लाइसैंस के चल रहा इमीग्रेशन सेंटर, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 09:15 PM (IST)

जालंधर। पंजाब में बिना लाइसेंस संचालित इमीग्रेशन सेंटरों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर में एक ऐसे इमीग्रेशन सेंटर का खुलासा हुआ है, जो पिछले कई समय से बिना लाइसैंस के जारी है तथा उक्त इमीग्रेशन सैंटर पर बिना लाइसेंस काम करने और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर ठगी करने के आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, जालंधर स्थित 'विदेश यात्रा कंसल्टेंट एवं इमीग्रेशन सेंटर' इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। आरोप है कि यह सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसका संचालक सोशल मीडिया पर आकर्षक वीडियो बनाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिसके बाद कई लोग उसके संपर्क में आकर कथित तौर पर ठगी का शिकार हो जाते हैं।

मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बिना लाइसेंस यह इमीग्रेशन सेंटर आखिर किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है और संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। होशियारपुर का एक युवक भी इस इमीग्रेशन की ठगी का शिकार हुआ है, जोकि साइप्रस का वीजा लगवाने के लिए उक्त इमीग्रेशन संचालक के पास पहुंचा था, लेकिन वह भी कथित तौर पर ठगी का शिकार हो गया।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस इससे पहले बिना लाइसेंस संचालित कई इमीग्रेशन सेंटरों पर कार्रवाई कर चुकी है। ऐसे में इस मामले में अब तक कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News