आय से अधिक संपत्ति का मामला, पूर्व कांग्रेसी मंत्री विजिलेंस के सामने नहीं हुआ पेश
punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 02:51 PM (IST)

संगरूर: पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला आज विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुए। मंत्री सिंगला को आज संगरूर विजिलेंस दफ्तर में तलब किया गया था। उन पर आय से अधिक संपत्ति और आमदन के आरोप लगे हैं जिसके चलते आज उन्हें विजिलेंस के सामने पेश होना था और सवाल-जवाब किए जाने थे। आज उनकी गिरफ्तरी के चांसेस भी थे। बता दें कि विजय इंदर सिंगला कैप्टन अमरेंदर सिंह की सरकार के समय कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। गौरतलब है कि सिंगला 2009 में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और 2014 में भगवंत मान से हार गए थे।
उधर, आज ब्रह्म महिंदरा विजिलेंस मोहाली में पेश हुए हैं, उनसे आय से अधिक संपत्ति में पूछताछ की जा रही है। सवाल-जवाब हो रहे हैं। ब्रह्म महिंदरा भी कैप्टन मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि पंजाब में कई पूर्व मंत्री विजिलेंस की रडार पर हैं जिन पर आय से अधिक जायदाद के आरोप लगे हैं। इससे पहले विजिलेंस भारत भूषण आशु, सुंदर श्याम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ पूर्व मंत्री साधू सिंह, संगत सिंह गिलजियां से आय से अधिक जायदाद के मामले में पूछताछ कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here