विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 05:15 PM (IST)

लुधियाना (गणेश/सचिन): जालंधर बाईपास चौक में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एल्डिको चौकी इंचार्ज को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान लुधियाना के एल्डेको एस्टेट पुलिस चौकी इंचार्ज ASI जिंदल लाल को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत एल्डेको एस्टेट पुलिस चौकी में तैनात था। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को गांव भट्टियां बेट, जिला लुधियाना के एक निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी का अपने पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एल्डेको एस्टेट पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच ASI जिंदल लाल कर रहा था। आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से उसके पड़ोसी के साथ समझौता करवाने के लिए पहले ही 50 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बावजूद शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।

इसके बाद आरोपी ASI ने दूसरी पार्टी के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ASI जिंदल लाल को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News