Punjab: फाजिल्का में आज बंद की कॉल! जानें क्यों लिया गया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 11:05 AM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का जिले में आज दोपहर 2 बजे तक बंद की कॉल दी गई है। दरअसल जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद आज शहर बंद करने का आह्वान किया गया है। यह आह्वान व्यापार मंडल ने किया है। जानकारी के अनुसार व्यापारियों में इस बात का विरोध है कि फाजिल्का जिले में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारी और आम जनता बहुत परेशान है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन लोगों की बात नहीं सुन रहा है, जिसके चलते उन्होंने आज जिले में बंद की कॉल दी गई है।

इसके तहत आज पूरा जिला दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि अगर पुलिस की बात करें तो पुलिस प्रमुख एस.एस.पी. का कहना है कि बंद के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए वह व्यापारियों से अपील करते हैं कि वे उनके साथ बैठकर इस मुद्दे पर बात करें और कोई हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी जहां चाहें वह उनकी बात सुनने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि हम लोगों के हित के लिए हमेशा तैयार हैं और ऐसे बंद से आम लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी उन्हें अपनी दिक्कतें बताएं और वह उन्हें हल करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि व्यापारियों की तरफ से उन्हें कोई मांग पत्र नहीं दिया गया और व्यापारी जब चाहें आकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों की दिक्कतों को हर तरह से हल करने के लिए तैयार हैं और आम लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News