Bath Castle में Divit की अंतिम अरदास, श्रद्धांजलि देने पहुंचे Punjabi industry के नामी कलाकार
punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 02:14 PM (IST)
जालंधर: जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक के बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद आज उनकी अंतिम अरदास और भोग की रस्म बाथ कैसल में आयोजित की गई। जालंधर के 'बाथ कैसल' में परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के साथ दुख साझा किया। इस दौरान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां और कलाकार भी विशेष रूप से पहुंचे। पूरे माहौल में शोक की लहर हैं।
इस मौके पर पंजाबी गायक हनी सिंह, अमरिंदर गिल, जैजी बी, आर नेत, हैप्पी रायकोटी, सरदूल सिंकदर की पत्नी अमन नूरी, सुदेश कुमारी, माही शर्मा, परवेज आलम, सरबीजत चीमा, गुरलेज अख्तर, केएस मक्खन, सचिन अहुजा, राज जुझार व अन्य कई कलाकाल दिवित ओलक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
आपको बता दें कि, 1 नवंबर 2026 को दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक की सड़क हादसे में जान चली गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार, करीबियों और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई। दिवित ओलक महज 18 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि, द दिवित दिनेश ओलक का छोटा बेटा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

