Rahul Gandhi पर भड़के पंजाब भाजपा महासचिव परमिंद्र बराड़, कहा-देश और युवाओं को गुमराह न करें

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 09:39 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंद्र बराड़ ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद जिम्मेदारी का है, न कि अराजकता फैलाने का। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी तथ्यों और तर्कों के बजाय निराधार आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं।

परमिंद्र बराड़ ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर संविधान की कापी हाथों में उठाए दिखते हैं। लेकिन उन्हें अपने परिवार के राजनीतिक इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अमान्य घोषित किए जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे और कैसे नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। 
 
बराड़ ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस की सरकारें राज्यों में बनती हैं, तब पार्टी को संवैधानिक व्यवस्था में कोई समस्या नजर नहीं आती, लेकिन चुनाव में हार का सामना करने पर वह सवाल उठाने लगती है।
उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि यदि उनके पास चुनावी प्रक्रिया या किसी अन्य मामले में अनियमितताओं के सबूत हैं, तो उन्हें सामने रखना चाहिए। बराड़ ने उनसे देश में अराजकता फैलाने और युवाओं को गुमराह करने से बचने की अपील की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी जाति, कभी धर्म और कभी अन्य मुद्दों को लेकर राजनीति करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News