पंजाब में डबल मर्डर: ट्रैक्टर से कुचलकर की देवर-भाभी की ह;त्या
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 02:58 PM (IST)
फाजिल्का (सुनील नागपाल): फाजिल्का के गांव तेजा रुहेला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ज़मीन के झगड़े में देवर-भाभी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज सिंह और माया बाई के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक राज सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बॉर्डर के गांव तेजा रुहेला में उनकी जमीन है। यह उनके पड़ोसी हरभजन सिंह की जमीन से भी लगती है। जमीन को लेकर उनका कई बार झगड़ा हुआ था, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने जमीन की निशानदेही करवा ली थी। पड़ोसी उनकी जमीन पर कब्ज़ा करना चाहता था, जिस पर झगड़ा हो गया।
मृतक राज सिंह के भाई चिमन सिंह ने बताया कि उनकी करीब डेढ़ एकड़ जमीन है, जिसमें दाखिल होकर उक्त लोगों ने घुसकर ट्रैक्टर चला दिया और जमीन में बोई गई धान की फसल को नष्ट कर दिया। जब उसके भाई राज सिंह और भाभी माया बाई ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
डी.एस.पी.एस. रंधावा ने बताया कि इस मामले में राज सिंह और माया बाई की मौत हो गई, जबकि उनकी रिश्तेदार स्वर्णा बाई बुरी तरह घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के हरभजन सिंह भी घायल हैं और वह भी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

