डॉ. भुटानी को मिला बेस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन इन नॉर्थ इंडिया अवार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 04:09 PM (IST)

लुधियाना:  शहर के प्रतिष्ठि ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं ईवा अस्पताल के संचालक डॉ. तनवीर सिंह भुटानी को बेस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन इन नॉर्थ इंडिया सम्मान मिला है। मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल बेस्ट हेल्थकेयर अवार्ड-2022 कॉन्फ्रेंस के भव्य समारोह के दौरान पूर्व क्रिकेटर सुनील गवास्कर ने उन्हें यह सम्मान देने का ऐलान किया। डॉ. भुटानी यह अवार्ड जीतने वाले उत्तर भारत के इकलौते ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। डॉ. भुटानी लुधियाना में ईवा अस्पताल के माध्यम से पिछले 12 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोट्र्स इंजरी में महारत हासिल है। इसी महारत के कारण वे कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय खिलाडियों को वापस खेलने के लिए मैदान में भेजा है। खेलते समय चोट लगने के कारण यह खिलाड़ी मैदान से बाहर हो चुके थे। लेकिन डॉ. भुटानी के इलाज के बाद वे फिर से खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। 

PunjabKesari

इसके अलावा घुटने व कूल्हे रिप्लेसमेंट करके वह अब तक करीब 8 हजार लोगों को फिर से सामान्य जीवन जीने का मौका दे चुके हैं। 38 साल से लेकर 90 साल तक की उम्र के मरीज उनसे अपने घुटने बदलवा चुके हैं। डॉ. भुटानी की महारत के कारण उनसे घुटने बदलवा चुके मरीज सामान्य लोगों की तरफ पालथी मारकर बैठ सकते हैं और भंगड़ा भी डाल लेते हैं। डॉ. भुटानी ने बताया कि मुंबई में हुई इंटरनेशनल बेस्ट हेल्थकेयर अवार्ड-2022 कॉन्फ्रेंस के दौरान विख्यात क्रिकेटर रहे सुनील गवास्कर ने उन्हें बेस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन इन नॉर्थ इंडिया अवार्ड देने का ऐलान किया है। हालांकि मरीजों की सेवा में व्यस्त होने के कारण वे खुद यह अवार्ड रिसीव करने मुंबई नहीं जा सके। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजर कोरियर के माध्यम से उन्हें यह अवार्ड भेज रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News