डा. रतन सिंह जग्गी प्रतिष्ठित ''ज्ञान रत्न'' पुरस्कार से सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 10:39 PM (IST)

पंजाब डेस्कः (राशिम हंस):- पंजाब यूनिवर्सिटी के समरोह में प्रसिद्ध शिक्षाविद और सिख विद्वान पद्मश्री डा. राम सिंह की को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रतिष्ठित 'ज्ञान रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में ड. रतन जी के योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वह हिंदी और पंजाबी के एक प्रतिष्ठित विद्वान है जिसमें गुरमत और भक्ति साहित्य की विशेषता है।

डॉ. जग्गी ने विभिन्न विषयों पर 144 पुस्तकें लिखीं हैं। सिख धर्मग्रंथ, मध्यकालीन साहित्य, सिख दर्शन के अलावा सिख धार्मिक अवधारणाओं और शब्दावली के विश्वकोष पर उन्होंने काम किया है। उन्होंने पी.यू. के दशम ग्रंथ में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। 1973 में डॉ जग्मी ने मगध यूनिवर्सिटी बोधगया से डी. लिट. की उपाधि प्राप्त की थी। जिसमें उनका हिंदी में विषय 'श्री गुरु नानक व्यक्तित्व, कृतित्व और चिंतन' था। इस पुस्तक पर भाषा विभाग पंजाब ने प्रथम पुरस्कार प्रदान किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को मिली पी.एच.डी. की उपाधि
दीक्षांत समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पी.एच.डी.) को उपाधि से सम्मानित किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी के शोध का विषय था 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसः 2004 के बाद से लोकसभा चुनावों में केंद्रीय संगठन और चुनावी रणनीतियों का अध्ययन।' पूर्व मुख्यमंत्री ने 2017 में अपनी पी.एच.डी. शुरू की थी। चन्नी ने कहा कि वह अपने नाम के 'आगे 'डॉक्टर' नहीं लगाएंगे अपितु 'चरणजीत सिंह चन्नी पी.एच.डी. कहलवाना जाना पसंद करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News