जालंधर में निकला पटाखा दुकानों का ड्रा, 410 दावेदारों में से सिर्फ 20 की चमकी किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 12:11 AM (IST)

जालंधर: दिवाली पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए कारोबारियों में जबरदस्त होड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से सोमवार को रेडक्रॉस भवन में निकाले गए लकी ड्रा में 410 आवेदकों में से केवल 20 व्यापारियों को अस्थायी पटाखा दुकानें लगाने का लाइसेंस मिला। यानी 390 कारोबारियों को इस बार निराशा हाथ लगी।

पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजाई जाएगी। इसके लिए करीब 13 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। प्रशासन ने ड्रा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित 20 कारोबारियों को तुरंत लाइसेंस जारी कर दिए।

एडीसी अमनिंदर कौर की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई। खास बात यह रही कि प्रशासन ने 2 अतिरिक्त नामों का भी ड्रा निकाला है। यदि चयनित कारोबारियों में से किसी का लाइसेंस रद्द होता है तो इन दोनों को मौका दिया जा सकेगा। इस बार 20 दुकानों के लिए 410 आवेदन आने से पटाखा कारोबार में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब राओवाली में 13 एकड़ में सजने वाली मार्केट में ही शहर के लोग पटाखों की खरीदारी कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News