राम मंदिर का सपना जल्द होगा साकार : संजय जोशी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 09:24 AM (IST)

लुधियाना: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन संजय जोशी का लुधियाना आने पर उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। संजय जोशी सिंगला एन्क्लेव, पक्खोवाल रोड, लुधियाना में महंत योगी सत्यनाथ महाराज के सान्निध्य में 205 घंटे के अखंड महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए थे।

जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र में ट्रस्ट के गठन को मंजूरी देकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण और उससे संबंधित फैसले लेने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होगा और बहुत जल्द राम मंदिर के भवन निर्माण का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश के हर वर्ग की उन्नति के लिए भाजपा सरकार वचनबद्ध है। भाजपा सरकार के आम बजट 2020 पर बात करते हुए जोशी ने इसे लोक हित में बताया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदीश राज साहनी, भाजपा पटियाला नॉर्थ के अध्यक्ष विकास शर्मा, कैप्टन गुरमुख सिंह, विनोद नाभा, रमरीश विज भाजपा युवा मोर्चा, सुरेंद्र पाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह नंबरदार, आसा सिंह तलवंडी प्रदेशाध्यक्ष विमुक्त जाति सेवक संघ, अजय कुमार, जय किशन चावला और कई नेता व भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News