महिला को घर में अकेला पाकर ड्राइवर ने बनाना चाहा हवस का शिकार, ऊपर से आ गया पति तो....

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 11:37 AM (IST)

लुधियाना: टिब्बा इलाके में 24 वर्षीय एक महिला को घर में अकेली पाकर उसके एक परिचित ने उसे हवस का शिकार बनाना चाहा। इससे पहले कि आरोपी अपनी इस घिनौनी करतूत को अंजाम दे पाता, महिला ने शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान टिब्बा की कर्मसर कालोनी के 48 वर्षीय केवल कृष्ण के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि करीब डेढ़ साल पहले अभियुक्त अपने परिवार सहित इस महिला के घर में किराए पर रह चुका है जोकि एक लड़का-लड़की का पिता है और ड्राइवरी करता है।

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर तकरीबन 12.30 बजे आरोपी महिला के घर में घुस आया। महिला उस वक्त घर पर अकेली थी। आरोप है कि मौका पाकर वह महिला को खींच कर बैडरूम में ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। महिला चिल्ला न सके, इसके लिए आरोपी ने उसका मुंह दबाए रखा लेकिन किसी तरह से महिला ने हिम्मत जुटाकर खुद को आरोपी के चुंगल से छुड़ाया और शोर मचा दिया। आरोपी ने भागना चाहा, परंतु आसपास एकत्रित हुए लोगों ने उसे दबोच लिया। तभी महिला का पति भी पहुंच गया। पीड़िता ने उसे आपबीती बताई जिसके बाद लोगों ने आरोपी दी जमकर धुनाई की। मौके पर पुलिस बुला ली गई जो आरोपी को पकड़ कर ले गई। उधर आरोपी के कुछ जानकारों का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News