नशा तस्करों ने मीडिया कर्मी पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 01:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क : नूरमहल इलाके में मीडिया कर्मी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नशा तस्करों ने उसे रास्ते में घेरकर लोहे की पाइप और बेसबॉल बैट से हमला किया। पीड़ित की पहचान नरिंदर कुमार निवासी गांव भंडाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के बयानों के आधार पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है पर घटना को करीब 10 दिन बीतने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस हमले में नरिंदर कुमार की टांग टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं।  

PunjabKesari

पीड़ित ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे वह स्कूटी पर अपने दफ्तर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे सुखविंदर कुमार उर्फ सीसू, हरविंदर कुमार उर्फ काका और परमजीत ने रोक लिया। इस दौरान आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हुई और फिर लोहे की पाइप से उसकी टांग पर हमला कर दिया। जब उसने अपना बचाव करने के लिए हाथ आगे किया तो उस पर बेसबॉल बैट से हमला किया गया जिस कारण उसकी उंगलियों में भी चोट लग गई। इसके बाद उसके सिर पर भी हमला करने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए आए तो हमलावर उसे धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने कहा कि मामले को 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं इसे लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News