जेल प्रशासन पर सवाल, चारदीवारी के अंदर हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 02:10 PM (IST)
लुधियाना (स्याल) : पंजाब सरकार द्वारा नशे की रोकथाम के लिए आए दिन विभिन्न शहरों के क्षेत्र में तलाशी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। लेकिन जेल की चार दिवारी के अंदर नशा केंद्र परिस्थितियों में पहुंच रहा है यह समझ से परे है। इसी कड़ी के चलते तलाशी के दौरान जेल के दो हवालातियों से काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरीटेंडेंट मेला सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी हवालातियों की पहचान गुलाब सिंह व राजन सिंह के रूप में हुई है। जिसे 28 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

