पत्नी को मनाने आए शराबी दामाद ने पहले ससुर को पीटा, फिर गला घोंटकर की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 10:24 PM (IST)

तरनतारन(रमन): थाना वल्टोहा की पुलिस ने ससुर की पिटाई के बाद रस्सी से गला घोंट उसकी हत्या करने पर आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह निवासी गांव आसल उताड़ अपनी पत्नी सुखबीर कौर के साथ अक्सर झगड़ता था जिसके चलते सुखबीर कौर अपने मायके चली गई। पत्नी को मनाने के लिए सुखवंत सिंह शराबी हालत में अपने ससुराल घर पहुंचा, जहां पर दोनों के बीच तकरार हुई। इस दौरान ससुर मुख्तार सिंह ने सुखवंत सिंह को पत्नी के साथ झगडऩे से रोका जिस पर सुखवंत सिंह ने अपने ससुर के साथ मारपीट कर सास हरजिन्द्र कौर और पत्नी सुखबीर कौर के साथ गाली-गलौच किया। सुखवंत सिंह से डरते हुए हरजिन्द्र कौर अपनी लड़की सुखबीर कौर के साथ पड़़ोसियों के घर चली गई जिसके बाद सुखवंत सिंह ने अपने ससुर मुख्तार सिंह की गला घोंटकर हत्या कर डाली। इस संबंधी थाना वल्टोहा के प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News