पंजाब में डबल मर्डर! मामूली विवाद के बाद पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 11:24 AM (IST)

खरड़ (रणबीर): संते माजरा कॉलोनी के पास स्वराज एन्क्लेव में लेनदेन को लेकर डबल मर्डर कर दिया गया। वारदात गत रात की है, जब तेजधार हथियारों के साथ आए 4 अज्ञात आरोपी घर में दाखिल हो गए और मामूली बहस के बाद जोड़े पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहतान बब्लू (40) निवासी जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) और उसकी पत्नी मनसूरां बेगम (26) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। यह जोड़ा कुछ देर से मजदूरी कर रहा था। डी.एस.पी. के अनुसार सिटी पुलिस द्वारा अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चांदनी ने शिकायत में बताया कि बब्लू अपनी पत्नी के साथ 5 महीने से किराए पर रह रहा था। गत रात सवा 9 बजे के करीब 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 4 लोग चरणजीत सिंह उर्फ ​​मोनू, सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​लक्की, मनदीप सिंह उर्फ ​​अमन और 1 लड़की खुशी आए। खुशी और सिमरनजीत सिंह बब्लू और मनसूरां से अपना  फोन और अन्य सामान मांगने लगे। पति-पत्नी ने उन्हें सामान दे दिया पर वह दंपत्ति को कहने लगे कि आधा सामान गायब है। इस पर तकरार बढ़ गई।     

बहस के बाद चारों अंदर दाखिल हो गए और उन्होंने बब्लू और उसकी पत्नी पर हथियारों से हमला कर दिया। मोनू ने चाकू से कई बार बब्लू के सीने पर किए और अन्य साथियों ने डंडों से उसकी बुरी तरह से मारपीट की, जिससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर गया। इसी तरह हमलावरों ने बब्लू की पत्नी को भी घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने दंपति को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे धक्का दे दिया। यह शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी हथियारों सहित मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इसके बाद उनके द्वारा वाहन का प्रबंध कर गंभीर हालत में बब्लू और उसकी पत्नी को सिविल अस्पलात पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को फेज 6 अस्पताल, जबकि दूसरे को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सेक्टर 32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों का था दूसरा निकाह

डी.एस.पी. करण सिंह संधू ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह लगता है कि हत्या लेन-देन के झगड़े या रंजिश के कारण की गई है। चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि मृतक जोड़े को वह कब से जानते थे और ऐसा क्या सामान था जो बब्लू और उसकी पत्नी से मांगने आए थे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के पीछे शवों को वारिसों के हवाले कर दिया गया है। बब्लू और उसकी पत्नी दोनों का दूसरा निकाह था। बब्लू की पहली पत्नी रेखा बीबी 2 बच्चों के साथ अलग रह रही थी, जबकि बब्लू कुछ दिन पहले ही दूसरी पत्नी के साथ घर ईद मनाने के बाद वापिस आया था। यहां घर में मंजू देवी पत्नी नरेश कुमार भी रहती हैं, जो किरायेदारों से किराया वसूल कर मकान मालिक को देती हैं। वारदात के दौरान मंजू देवी अपने घर गई हुई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News