कैप्टन से हाथ जोड़कर इलाज की गुहार लगाने वाले DSP ने तोड़ा दम, वीडियो भी हो चुका है वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 01:25 PM (IST)

लुधियाना(स्याल): कोरोना महामारी के कारण फेफड़ो से सक्रंमित डी.एस.पी. सिक्योरिटी (जेल) हरजिन्द्र सिंह की आज एस.पी.एस. अस्पताल में मौत हो गई। वर्णनीय है कि कोरोना वायरस की चपेट में आए डी.एस.पी.सिक्योरिटी जेल को 6 अप्रैल से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। डाक्टरों के अनुसार उक्त बिमारी के चलते डी.एस.पी. सिक्योंरिटी फेफड़ो की बिमारी से संक्रमित हो गए थे जिसके इलाज पर लाखों रूपए खर्चा बताया  जा रहा था।

डी.एस.पी. सिक्योंरिटी ने वीडियो वायरल के माध्यम से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से हाथ जोड़कर गुहार लगाई थी कि उनका इलाज जल्द करवाया जाए ताकि उसकी जान बच सके। लेकिन उसके बाद परिवारिक सदस्यों ने इस विषय पर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में उच्चाधिकारियों से मुलाकात की थी परन्तु डी.एस.पी. सिक्योरिटी की डाक्टरों द्वारा फेफड़ों के  इलाज से पहले एक मेडीकल बोर्ड बनाकर टैस्ट लिए जा रहे थे और कुछ दिन पहले डी.एस.पी. सिक्योंरिटी का आक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था। आज उनकी मृत्यु की सूचना से समूह जेल अधिकारियों में मायूसी छा गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News