बंद के दौरान DSP ने किया कुछ ऐसा काम कि हर तरफ हुई उनकी वाहवाही
punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 04:07 PM (IST)

खन्ना (विपिन): नशे के खिलाफ प्रभावशाली भाषण को लेकर फतेहगढ़ साहिब के डी.एस.पी. एक बार फिर सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। रघबीर सिंह ने भारत बंद दौरान जाम में फंसे बच्चों के लिए दुकानें खुलवाईं। उन्होंने अपना फर्ज समझते हुए उन्हें खाने-पीने का सामान बांटा।
जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. रघबीर सिंह ने बताया कि जब वह ड्यूटी पर जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने सरहिंद के पास जाम में फंसे एक गरीब परिवार को देखा। इनमें बच्चे भी शामिल थे। वह सहारनपुर से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। गरीब मजदूर ने बताया कि वह सुबह से भूखे-प्यासे जाम में फंसे हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बंद दुकानें खुलवाकर उनके लिए खाने-पीने का प्रबंध किया।
डी.एस.पी. ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। साथ ही लोगों से गुजारिश करते हुए कहा कि अगर जाम में भूखे-प्यासे लोग फंसे हुए मिले तो उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। गौरतलब है कि डी.एस.पी. रघबीर सिंह द्वारा की गई यह सहायता प्रशंसनीय है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here