नवजोत सिद्धू फिर फंसे विवादों में, डी.एस.पी. ने की जमकर निंदा

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 08:47 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (सोढी) :सुल्तानपुर लोधी में नवजोत सिंह द्वारा अपने संबोधन दौरान पुलिस खिलाफ की गई टिप्पणी पर डी.एस.पी. दिलशेर सिंह चंदेड़ ने गंभीर नोटिस लिया है। डी.एस.पी. ने कहा कि 2-3 दिन से एक वीडियों वायर हो रही है जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस फोर्स पर गलत बात कही थी। उन्होंने इस बात कर सिद्धू का विरोध किया है। डी.एस.पी. ने कहा कि सिद्धू पुलिस फोर्स के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है एक सीनियर लीडल अपनी फोर्स  के बारे में ऐसी बात कह रहा है। यही फोर्स उनकी व उनके परिवार की रक्षा करते हैं। सभी राजनीति लीडर 10-10 पुलिस फोर्सों के साथ ही सुरक्षित बाहर घूमते हैं। ऐसा कहकर इन्होंने पूरी पुलिस फोर्स को शर्मशार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इनके लिए कुछ भी नहीं तो यह बिना पुलिस फोर्स के ही हर जगह आएं-जाएं।

डी.एस.पी. ने कहा कि वह  देश, चंडीगढ़ व राज्य की पुलिस की तरफ इस बात की अलोचना करते हैं और रोष व्यक्त करते हैं कि सिद्धू को ऐसी बाते अपनी फोर्स के बारे में नहीं बोलनी चाहिए। आगे उन्होंने एक शायराना अंदाज में कहा कि सियासत के रंगो में न डूबो इतना कि वीरों की शहादत याद न आए, जरा सा याद कर लो वादे जुबां के अगर आपको अपनी कहा याद आए।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News