मॉडल टाउन के बुजुर्ग NRI Couple को 5 दिन तक बनाया बंधक...हिलाकर रख देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 03, 2025 - 04:43 PM (IST)

जालंधर:  NRI पति-पत्नी से हैरानीजनक घटना सामने आई है। शातिर ठगों द्वारा आए दिन नए-नए तरीके अपना कर भोले भाले लोगों को ठगा जा रहा है।  मामला शहर मॉडल टाउन का है, जहां पर 67 वर्षिय बुजुर्ग एनआरआई और उनकी 64 वर्षीय उनकी पत्नी को डिजिल अरेस्ट करके उससे करोड़ों रुपए की ठगी की गई है। इस संबंधी पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने थाना साइबर क्राइम को इसकी शिकायत दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि गत 5 सितंबर को वह अपने पति के साथ कनाडा में थी। इस दौरान उन्हें कैनेडियन मोबाइल नंबर पर इंडिया से कॉल आई। सामने व्यक्ति ने खुद को वाइस हाई कमीशन बताते हुए पति से कहा कि, आपके खिलाफ कोई जांच चल रही है। आपको इंडिया का एक मोबाइल नंबर भेज रहा हूं उस पर बात कर लें। जब उस नंबर बात की गई तो सामने से प्रदीप सावंत नामक युवक ने खुद को दिल्ली पुलिस का डीएसपी बताया। डीएसपी उनके पति से कहा कि, आपके नाम पर नई दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाता है जिस में 14 फरवरी को 14 मिलियन की ट्रांजेक्शन हुई है। इस दौरान उस डीएसपी ने अपनी बातो ऐसे ले लिया कि, उनके पति ने अपने कैनेडियन पासपोर्ट का नंबर तक बता दिया।  

यही नहीं इसके बाद उक्त डीएसपी ने सीबाई की धमकियां देकर उनके खाते में बैलेंस तक पूछ लिया। फिर डीएसपी ने कहा कि आपके सभी पैसों की जांच होगी, जिसके लिए पैसे इंडियन खाते में जमा करवा दिए जाए। जांच पूरी होने का बाद सारे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसके बाद उन दोनों पति-पत्नी को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। इस दौरान उन्हें खूब डराया धमकाया गया। जिसके बाद उन्होंने 12 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 9.80 लाख रुपए आरटीडीएस कर दिए।

डीएसपी प्रदीप सावंत ने दोनों एनआरआई पति पत्नी को इस बारे में किसी को भी कुछ भी बताने से मना कर दिया। उसने दोनों एनआरआई पति पत्नी को जेल में जाने की धमकी दी। महिला ने बताया कि 17 सिंतबर को 40-40 लाख और 18 सितंबर को 40-40 लाख 3 बार आरटीजीएस कर दिए गए। इस तरह उन्होंने कुल 2 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए। इतने पैसे जाने के बाद दोनों को पता चला कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। एनआरआई पति पत्नी ने इस संबंधी 1930 पर शिकायत दी और एक शिकायत पुलिस को डाक के जरिए भेजी। जांच दौरान पुलिस को पता चला है कि, आरोपियों एक ही खाते में 80 लाख रुपए लिए हैं और 4 अन्य खातों में लिए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News