Jalandhar बना गैंगस्टरों का शहर, अकाली नेता मजीठिया ने जताई गंभीर चिंता

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 11:24 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर में गैंगस्टर हिंसा तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर गंभीर चिंता जताई है। मजीठिया ने कहा कि ''जालंधर गैंगस्टर की हिंसा का केंद्र बन रहा है। पंजाब धीरे-धीरे गैंगस्टर संस्कृति की ओर बढ़ रहा है। अब डॉक्टर भी अपराधियों के निशाने पर हैं। जालंधर में 24 घंटे के भीतर डॉक्टर के घर के बाहर दूसरी फायरिंग की घटना हुई है। नवीनतम हमला वरदान अस्पताल के मालिक के घर पर हुआ।इससे पहले मोगा स्थित पशु चिकित्सक डॉ. यशपाल के घर पर 1.40 बजे सुबह 10 राउंड फायरिंग की गई थी। बाइक पर आए हमलावरों ने परिवार के घर और कार पर फायरिंग की। डॉक्टरों और स्थानीय लोगों में भय की स्थिति है। इस तरह से शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय बन गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News