Jalandhar में आज फिर गिरे ओले! तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, देखें Video
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 07:19 PM (IST)
जालंधर: पंजाब में अप्रैल के बीच अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आज बुधवार शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। जालंधर में आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के आसपास तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे।
अचानक बदले मौसम से जहां पहले तेज बारिश हुई और कुछ ही देर में ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ हुई इस बारिश ने खेतों और मंडियों में रखी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 13 जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत देते हुए कहा है कि गुरुवार से मौसम के फिर सामान्य और शुष्क होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

