Jalandhar: शहर में दिनदहाड़े हाईवे पर क्रेटा कार से चोरी, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:03 PM (IST)

जालंधर : शहर में दिनदहाड़े हाईवे पर चोरी की घटना सामने आई है। सरब मल्टीप्लेक्स के पास हाईवे पर क्रेटा कार से नकदी से भरा बैग लेकर युवक फरार हो गए। पूरी घटना वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यक्ति आशीष जैन ने बताया कि, कार में पड़े बैग में नकदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। 

PunjabKesari

व्यक्ति आशीष ने कहा कि गत दिन व अपने पिता के साथ क्रेटा कार नंबर (PB 08 DN 0401) में सवार होकर आया था। इस दौरान शीट लेने के लिए शोरूम  में चला गया था। इसी दौरान एक युवक और एक छोटा लड़का वहां पर आए। पहले तो युवक इधर उधर घूमने लगा और बाद कार का शीशा तोड़कर अंदर से लॉक खोलकर चला गया। उसके बाद छोटा लड़का वहां पर आया कार का दरवाया खोलकर अंदर  रखा बैग लेकर फरार हो गया।

PunjabKesari

सामने आई CCTV में साफ देखा जा सकता है कि, युवक क्रेटा कार के पास आकर खड़ा होता है और कुछ ही सैकेंड के बाद वहां से चला जाता है। फिर इसके बाद वहां पर उसका दूसरा साथी आता है और कार के पास इधर-उधर घूमने लग जाता है। कुछ देर बाद वह कार का दरवाजा खोलता है ओर अंदर पड़ा बैग लेकर मौके से फरार हो जाता है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ ASI निर्मल सिंह पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ASI ने बताया कि, पीड़ित व्यक्ति की कार से चोरी हुए बैग से 55 हजार रुपए जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News