Jalandhar में संदिग्ध मौ+त से सनसनी, युवक की पहचान में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 10:56 AM (IST)
पंजाब डेस्कः जालंधर में उस समय सनसनी फैल गई जब गदईपुर इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शुरुआती जांच में मामला रहस्यमयी बना हुआ है, जिसके चलते पुलिस इसे हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच शुरू
जानकारी के मुताबिक गदईपुर स्थित एक मुर्गी फार्म के पास खाली प्लॉट में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत थाना नंबर-8 की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक बाइक भी बरामद की है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाइक किसी शिवसेना कार्यकर्ता की हो सकती है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट में युवक का शव मिला, वह सड़क से करीब 6 से 7 फीट गहरा है। युवक औंधे मुंह पड़ा हुआ था और पास में उसकी बाइक भी गिरी मिली। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

