पंजाब में कहर बरपाने लगी गर्मी, Jalandhar में एक व्यक्ति की मौ+त

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 11:14 AM (IST)

जालंधर (शौरी): पंजाब भर में पड़ रही भीषण गमी के कारण लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है। जहां लोग बीमार हो रहे है तो दूसरी और गर्मी के कारण मौतें भी होनी शुरु हो गई है।

शहर के विजय नगर में गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थाना 4 में तैनात ए.एस.आई राज कुमार ने बताया कि देर शाम करीब 60 वर्षीय व्यक्ति जमीन पर गिरा था और पास ही उसका रिक्शा खड़ा था। बेसुध हालत में देख लोगों ने एम्बूलैंस बुलाकर व्यक्ति को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु 72 घण्टे तक सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News