Jalandhar: पराली की आग ने बढ़ाई मुश्किलें, लोगों का सांस लेना हुआ कठिन

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 05:14 PM (IST)

जालंधर (जसप्रीत सिंह) : जालंधर के नकोदर रोड पर स्थित गांव गद्दोवाली में खेतों में लगाई गई पराली की आग से पूरा इलाका धुएं की चादर में ढक गया। खेतों के बीच से गुजरते किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बढ़ता धुआं वातावरण को प्रदूषित करने के साथ लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News