Jalandhar में पति बना हैवान, पत्नी के सिर पर तवा मार उतारा मौ+त के घाट

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 02:55 PM (IST)

जालंधर(सोनू): शहर में हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, थाना लांबड़ा के अधीन आते सागर एन्क्लेव में एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान सीता निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
 
रसोई में पड़े तवे से पत्नी के सिर पर किया हमला
जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला घर में खाना बना रही थी, जबकि उनके बच्चे काम पर गए हुए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए पति संतोष ने रसोई में पड़े तवे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पति ने खुद थाने पहुंच किया सरेंडर
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परिवार करीब 15 दिन पहले ही इलाके में किराए पर रहने आया था।सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News