Jalandhar: प्रेग्नेंट पत्नी को अस्पताल ले जा रहे टैक्सी ड्राइवर का चालान कटने को लेकर हंगामा, Video बनाते ही भागे पुलिसकर्मी
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 11:02 AM (IST)
जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज के पास पुलिस के रवैये पर सवाल उठे हैं। दरअसल, एक टैक्सी ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे सीट बेल्ट न लगाने के कारण नाके पर रोक लिया।
पुलिसकर्मी चालान काटने पर अड़े रहे
घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। ड्राइवर के अनुसार, उसने पुलिस को पत्नी की हालत के बारे में बताया और 15 से ज्यादा मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाईं, लेकिन इसके बावजूद उसे काफी देर तक रोका गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी चालान काटने पर अड़े रहे और उसकी बात नहीं सुनी।
Video बनाने पर भागे पुलिसकर्मी
पीड़ित का आरोप है कि नाके पर तैनात दो मुलाजिमों ने शराब पी रखी थी और वे बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। जब इस पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू की, तो पुलिसकर्मी वहां से भागने लगे। ड्राइवर का कहना है कि इस देरी से उसके होने वाले बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। उसने मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

