Jalandhar में सरकारी नौकरी दिलवाने का बड़ा Scam, हैरानीजनक खुलासे

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 05:50 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर में एक महिला द्वारा सरकारी नौकरी लगवाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार खुद को बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बनाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान पूजा ठाकुर के रूप में हुई है जोकि, जालंधर हाइट्स-3 में रहती है और खुद को बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसाकर उन्हें डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई बनवाने का झांसा देकर ठगी मारती थी।

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर पुलिस को 200 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की आशंका है। पुलिस ने आरोपी महिला पूजा ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। थाना सदर के एसएचओ संजीव सुरी ने बताया कि उन्हें इस मामले संबंधी एजीआई के डॉक्टर मनमहक ने शिकायत दी थी।

डॉक्टर मनमहक ने अपनी शिकायत में बताया कि पूजा ने उन्हें झांसे में लिया और कहा कि होम मिनिस्ट्री में उसकी जान पहचान है और वह उनके करीबियों को सरकारी नौकरी दिलवा सकती है। ऐसे में कई लोगों ने नौकरी के नाम पर उसे पैसे ट्रांसफर किए। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार पूजा एएसआई की नौकरी लगवाने के लिए लोगों से 3 लाख रुपए, कांस्टेबल के 1.50 लाख रुपए, नर्स की नौकरी लगवाने के 1.50 लाख रुपए, डॉक्टर की नौकरी लगवाने के 1.50 लाख रुपए लेती थी। पूजा ने सभी को बताया कि उसकी होम मिनिस्ट्री में अच्छी जान पहचान है और वहीं पर वह नौकरी करती है।

पुलिस को पूजा के कब्जे से 20 अपॉइंटमेंट लेटर, फेक सरकारी कार्ड, लैबटॉप, मोबाइल बरामद हुआ है। डॉ. मनमहक ने शिकायत में बताया कि, महिला ने उससे 18 लाख रुपए ठगे गए। घटना स्थल से अभी तक पूजा से कैश बरामद नहीं हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूजा जालंधर हाईट्स में लोगों शाम के समय पार्क में सैर करते समय जान पहचान बढ़ाती थी। इस दौरान लोग अपने बारे में उसे काफी कुछ बता देते थे। पूजा लोगों से कहती थी कि वो सरकारी नौकरी पर लगवा सकती है।

एजीआई फ्लैट में पूजा को 4 से 5 महीने आए हुए थे। जांच के दौरान पता चला है कि पूजा के पास पहले से लैटर पेड मौजूद थे। लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर देने के लिए बाहर से फर्जी प्रिंट निकालकर लोगों को देती थी और उनसे पैसे ठगती थी। पुलिस द्वारा आरोपी महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और कोर्ट में पेश करके उसका 3 दिन का रिमांड लिया गया। जांच में सामने आया है कि यह अंतरराज्यीय बड़ा रैकेट है। पूजा ठाकुर का असली 'बॉस' दिल्ली में बैठा है, जो वहीं से इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। महिला पीड़ितों को कहती थी कि उसका मुख्य दफ्तर दिल्ली में है और वहीं से पैसे कलेक्ट करने के लिए हर दूसरे दिन एक 'राइडर' आता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News