Jalandhar में 2 जगहों पर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 04:20 PM (IST)

जालंधर: शहर में 2 अलग-अलग जगहों पर आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर में बीती रात 2 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहली घटना माई हीरा गेट इलाके में एक स्पोर्ट्स दुकान में हुई, जबकि दूसरी आग लैदर कॉम्प्लेक्स स्थित एक फैक्टरी में लगी।

PunjabKesari

माई हीरा गेट में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को खबर दी। दुकान बंद होने के कारण लोगों ने ताला तोड़कर अंदर पहुंचने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग नियंत्रित हो चुकी थी।

PunjabKesari

फायर ब्रिगेड के अधिकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना रात करीब 10:25 बजे मिली थी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इसके कुछ समय बाद लैदर कॉम्प्लेक्स में स्थित एक फैक्टरी में भी आग लगने की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में दोनों घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। हालांकि दोनों ही मामलों में समय पर कार्रवाई के चलते बड़ा नुकसान टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News