जालंधर में बिजली ट्रांसफार्मर को लगी भीषण आग, कई इलाकों की बत्ती गुल
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 11:10 PM (IST)
जालंधर : शहर के जालंधर कैंट स्थित वडिंग इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर से उठती ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
भीषण गर्मी के बीच अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं निकलना शुरू हो गया, जिसके कुछ ही देर बाद आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही इसकी लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग और बिजली विभाग को दी।

