Jalandhar में चली गोलियां, GYM से आ रहे युवक को बनाया निशाना, मौके पर पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 09:32 AM (IST)
जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामा मंडी के अधीन आते इलाके सुच्ची पिंड में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है वह अपने घरों से बाहर आ गए।व इस संबंधी सूचना मिलते ही एडी सी. पी. सिटी-1 आकर्षि जैन, ए. सी. पी. जालंधर सेंट्रल राजेश ठाकुर भी एस.एच.ओ. रामा मंडी व अन्य पुलिस मुलाजिमों को लेकर मौके पर पहुंच गए।
मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक सुच्ची पिंड निवासी 18 साल का युवक अनमोल सिंह पुत्र तलविंदर सिंह लाडी अपनी कार में जिम से आ रहा था। मोटरसाइकिल पर आए 2 अज्ञात युवकों ने उसे घेरकर उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली अनमोल की गर्दन पर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में रात भर पुलिस अलग-अलग स्थानों पर रेड कर रही थी।
मौके से गोलियों के खोल बरामद
अनमोल की मां भी मौके पर पहुंच गई थी। ए. सी.पी. राजेश ठाकुर ने कहा है कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अनमोल के परिजनों के बयानों पर सुच्ची पिंड में फायरिंग करने वाले अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों के 2 खोल बरामद हुए हैं।

