Jalandhar में विशाल शोभायात्रा, इन रास्तों की तरफ जाने वाले हो जाएं Alert
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 05:14 PM (IST)
जालंधर: शहरवासी कृप्या ध्यान दें, आज शोभायात्रा के चलते कई रास्ते बंद हैं। श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर की तरफ से विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है।

इसमें भक्तजन रथ में सवार श्री चैतन्य महाप्रभु और श्री राधा माधव जी के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोपहर 3 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य रथयात्रा शुरू हुई जोकि शिवाजी पार्क, मिलाप चौक, श्रीराम चौक से होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाजार, सैंदा गेट, फगवाड़ा गेट और भगत सिंह चौक में पहुंचेगी। इस मौके शहरवासी भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु और श्री राधा माधव जी के दर्शन कर सकेंगे।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

