Jalandhar के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ACP का आया बयान

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 01:18 PM (IST)

जालंधर(सोनू): शहर में एक बार फिर से सोमवार सुबह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद ACP नार्थ अशोक मीना का बयान सामने आया है। 

लोगों से पैनिक ना होने की अपील
ACP ने कहा कि पिछली बार ई-मेल से मिली धमकी के बाद FIR दर्ज की गई थी, वहीं आज जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है और स्कूलों के बाहर पेट्रोलिंग टीमें तैनात कर दी गई है।  पुलिस के अनुसार अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। 

कई सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली
बता दें कि DPS School, Mayor World School और MGN School को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही पंजाब की कई सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और गहनता से इमारतों की जांच की जा रही है। बता दें कि ई-मेल में लिखा है अपने बच्चों को बचाओ। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदू सनातन मोदी सरकार को तबाह करेंगे। इसी के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News