Jalandhar: किडनैपिंग के बाद Immigration आफिस के मालिक को मिली गोली मारने की धमकी
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 06:44 PM (IST)
जालंधर: बीते दिन गुजराल इमिग्रेशन के मालिक सन्नी गुजराल के साथ पैसों के लेन देन को लेकर जब्री किडनैप कर मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अब इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है, जिसमें अब इमिग्रेशन मालिक सन्नी गुजराल को विदेशी नंबर से गोली मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से व्यक्ति ने सन्नी की छाती में गोली मारने की धमकी दी है।
ऑडियो में सुना जा सकता है कि सन्नी उससे पूछ रहा है कि वह कौन बोल रहा है। दूसरी ओर व्यक्ति उसे पुलिस से शिकायत वापिस लेने के लिए कह रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि बीते दिन उसे डेमो दिखाया है। व्यक्ति ने धमकी दी है कि सन्नी की छाती में छेद करने है। व्यक्ति ने कहा कि उसके 18 गोलिया मारी जाएगी। व्यक्ति ने कहा कि अगर उसने शिकायत वापिस नहीं लेनी तो वह उसकी जिंदगी आसान कर देते है और उसे मौत के घाट उतार देते है। सन्नी ने कहा कि उसे वह जान से मार देना था, ऐसे में वह कैसे शिकायत वापिस लेता है। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि अब वह शिकायत वापिस ना ले और उसे वह अब अधमरा नहीं करेंगे, बल्कि मौत के घाट उतार देंगे। इस मामले को लेकर सन्नी ने कहा कि उसने दोबारा से पुलिस को शिकायत दे दी है।
बता दें कि बीते दिन सन्नी को दफ्तर में आकर नौजवानों ने पीटा और उसे थार में बिठाकर ले गए। जिसके बाद सन्नी ने कूदकर जान बचाई थी। उन्होंने बताया कि उनका किसी के साथ दो तीन लाख रुपया का लेन देन था। यह युवक दफ्तर में आने से हंगामा करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के तीनों कुछ ओर साथियों को बुला लिया। सभी बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर निकल गए। कार में मारपीट करते हुए रामामंडी थाने की ओर आ गए, जहां उन्होंने कार में खुद को बचा कर छलांग लगा दी और वह भाग कर थाने में घुस गया, जिसकी शिकायत उसने थाना रामामंडी की पुलिस को दी।

