Jalandhar में बढ़ी चोरी की वारदातें, पार्क में सैर करना भी हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 04:50 PM (IST)

जालंधर : जिले में चोरी की वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब तो लोगों का पार्कों में सैर करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे ही एक मामला रविदास चौक के पास से सामने आया है। जहां पार्क के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरी कर लिया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित कर्ण ने बताया कि वह रात करीब 10:45 बजे पार्क में सैर के लिए आया था। इस दौरान उसने अपने स्पलेंडर बाइक (PB 08 AJ 4756)को पार्क के बाहर लॉक करके खड़ी किया थी। जब वह सैर करके वापस आया तो देखा उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने बताया कि, घटना 26 तारीख की है। इस संबंधी उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पीड़ित कर्ण ने बताया कि उसने खुद CCTV फुटेज चेक की जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि,  एक भूरे रंग की शर्ट पहने हुए युवक को बाइक को बड़े ही आराम से वहां से लेकर फरार हो गया। चोरी की घटना को लेकर वह 4-5 दिन से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि, उसने बड़ी ही मुश्किल से किस्तों पर बाइक ली थी, जिससे वह रोजाना अपने काम पर आता-जाता था। अब उसे दूर के इलाकों में जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News