Jalandhar : एक ही रात में तीन भाइयों की कोठियों पर धावा! चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 06:28 PM (IST)
जालंधर : शहर की ग्रेटर कैलाश कालोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें तीन सगे भाइयों की कोठियों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए हैं। मकान मालिकों को चोरी का पता सुबह कोठियों में पहुंचने के दौरान चला, जिसकी शिकायत परिवारों ने थाना एक की पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों ने तीन सगे भाइयों की निर्माणाधीन कोठियों को अपना निशाना बनाया है। चोर तीनों मकानों के ताले तोड़कर बाथरूम की फिटिंग्स और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।
ग्रेटर कैलाश कॉलोनी के रहने वाले सोनू अग्रवाल ने बताया कि वह तीन भाई एक साथ कॉलोनी में नई कोठियां बना रहे हैं। वह रोजाना की तरह लेबर का काम खत्म होने के बाद बीती शाम घर चले गए थे और जब सुबह कोठी में पहुंचे तो देखा कि चोर कोठी के ताले तोड़ बाथरूम से सामान चोरी कर लेकर जा चुके थे। उन्होंने बताया कि चोर तीनों कोठियों से क़रीब ढाई से तीन लाख रुपया का सामान चोरी कर ले गए हैं।

