खौफनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौ/त, पहचान में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 06:14 PM (IST)

लुधियाना (राज): कस्बा मुल्लांपुर दाखा क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पार कर रही एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन की टक्कर लगते ही महिला का शरीर 3 टुकड़ों में कट गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान मोगा की तरफ जा रही ट्रेन संख्या 22485 वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में महिला आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना की भनक लगते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया। 

समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी और न ही उसके पास से ऐसा कोई सामान मिला जिससे उसका पता चल सके। इस हादसे के बाद सरकारी रेलवे पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम व पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मृतका की शिनाख्त करने और उसके परिवार का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। 

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी पुरजोर अपील की है कि यदि हुलिए या कपड़ों के आधार पर किसी को भी इस बुजुर्ग महिला के बारे में कोई सुराग या जानकारी मिले, तो वे तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें, ताकि शव को उसके वारिसों तक पहुंचाया जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News