पंजाब में AAP ने की चुनावी कैंपेन की शुरुआत, दिया ये नारा

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 01:27 PM (IST)

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज लोक सभा चुनाव की कैंपेन की शुरूआत की गई। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए आप ने स्लोगन जारी किया है 'संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेंगी शान'। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज हमने लोगों से लोक सभा के लिए समर्थन की मांग करनी है ताकि पंजाब के खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज लोकसभा चुनाव के लिए औपचारिक तौर पर प्रचार शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद वैसे तो कोई भी दिन ऐसा नहीं है जब वह लोगों के पास न गए हों। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 10 वर्षों में ही पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है और इससे करोड़ों लोग जुड़ रहे हैं।    

यह भी पढ़ें : नकोदर माथा टेकने जा रहे पति-पत्नी के साथ हुई अनहोनी, सोचा ना था ऐसी आएगी मौ+त

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनके पास राष्ट्रीय प्रधान अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं है कि उन्होंने उन पर इतना भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जारी स्लोगन से जहां उनकी शान बढ़ेगी और उसके साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भरोसा लोगों ने उन पर किया है वह उसे टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आज यहां आने का मकसद है कि उन्होंने साढ़ें 3 करोड़ पंजाबियों को अपील करनी हैं कि यहां 13 की 13 सीटें लेनी इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके 2-3 कारण हैं। 

यह भी पढ़ें : पंजाब में सनसनीखेज वारदात, साली के इश्क में अंधे जीजा ने किया रूंह कंपा देने वाला कांड

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पंजाब से नफरत करती है। वह नहीं चाहते कि पंजाब लीड करे। उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाब को परेशान कर रही है। केंद्र ने पंजाब का 5.5 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास फंड का रोका हुआ है। केंद्र ने पंजाब के कुल 8 हजार करोड़ रुपये रोके हुए हैं, जिससे पंजाब के बहुत काम हो सकते हैं।   

यह भी पढ़ें : Punjab में बसों को लेकर आई बड़ी खबर, घर से निकलने का Plan है तो जरा सोच-समझ कर...

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हमारे सदस्यों की संख्या 30-40 हो गई तो किसी की हिम्मत नहीं है कि हमारा एक रुपया भी रोक सके। जब सदन में 20-25 लोग एक साथ बोलेंगे तो सियासी ताकत बढ़ेगी। इस लिए ही उन्हें 13-0 का नारा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब की शान ऊंची रखने के लिए उन्हें लोगों के सहयोग की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगले पंजाब के रंग धीरे-धीरे नजर आने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में पार्टी में कभी अनुशासन टूटता दिखाई नहीं दिया होगा और दूसरी पार्टियों में कभी अनुशासन नहीं देखा होगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News