पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, आज से आचार संहिता लागू

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 05:09 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर आज विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रैस कॉन्फ्रैंस हुई। इसमें पंजाब में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान किया गया। प्रैस कॉन्फ्रैंस में चीफ कमीशन सुशील चंदरा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 1 बार में होंगे। पंजाब में 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगी। सभी उम्मीदवारो का 28 जनवरी तक नामांकन होगा व 29 जनवरी उनके दस्तावेजो की जांच होगी। अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहेगा तो वह 31 जनवरी तक ले सकता है। पंजाब में मतदान 14 फरवरी को होंगे। इन चुनावों मतगणना 10 मार्च होगी। 

चीफ कमीशन सुशील चंदरा ने कहा कि कोरोना के बीच चुनाव करवाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कोविड प्रोटोकोल के तहत चुनाव होंगे और कोविड सेफ इलैक्शन होंगे। सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनर का सभी पोलिंग बूथ पर प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में 18 करोड़ से अधिक वोटर हैं। 2 लाख 15 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। पंजाब में एक बूथ पर औसत 882 वोटर होंगे। 2017 के मुकाबले 16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। महिला वोटरों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। सभी पार्टियों के लिए एप सुविधा बनाई गई है। इस बार उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी करा सकते हैं। 

चीफ कमीशन सुशील चंदरा ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को की बैक ग्राऊंड चैक करके टिकट दी जाएगी। पार्टी को दागी उम्मीदवारों को टिकट देने की वजह बतानी होगी। पार्टियां को अपनी वैबसाइट पर पूरी जानकारी डालनी होगी। विधानसभा चुनावों में खर्चे की सीमा बढ़ा दी गई है। पंजाब में चुनावों दौरान उम्मीदवारों को सिर्फ 40 लाख रुपए खर्चने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा सभी चुनाव अधिकारी फुली वैक्सीनेटड होंगे। सभी चुनाव अधिकारी को बूस्टर डोज दिया जाएगा। कोरोना गाइंडलाइनज के हिसाब से चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। 15 जनवरी तक कोई फिजिकल रैली, कोई रोड शो नहीं होगा। पार्टियों को डिजिटली प्रचार करने की सलाह दी है। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कैम्पेन कर्फ्यू होगा। कोरोनो का ध्यान में रखते हुए। 5 लोगों के साथ डोर टू डोर की इजाजत होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News