बिजली खपतकारों को आज से भारी छूट, पावरकॉम ने शुरू की नई स्कीम

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 12:41 PM (IST)

लुधियाना (खुराना): पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन मैनेजमेंट द्वारा राज्य में खेतीबाड़ी से संबंधित खपतकारों के मीटरों का लोड बढ़ाने के लिए आज यानि 1 अक्टूबर से योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत संबंधित किसान और जमींदार भारी रियायती दरों पर अपने कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए एप्लीकेशन देकर अपनी मोटरों का लोड बढ़ा सकते हैं। जानकारी देते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन सेंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हंस ने अपने खेतों में पानी की मोटरों (ट्यूबवेल) का लोड बढ़ाने के चाहवान किसानों और जमींदारों को पावरकॉम मैनेजमेंट द्वारा शुरू की गई स्कीम का फायदा उठाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया कि उक्त योजना का फायदा उठाने के लिए खपतकारों को 45 दिनों के अंदर अपनी एप्लीकेशन विभाग में जमा करवानी होगी।

इसके हिसाब से पावरकॉम विभाग द्वारा संबंधित खपतकारों के खेतों में लगे ट्यूबवेल का लोड बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम खपतकारों को नियमित किए जाने वाले अतिरिक्त लोड के लिए सर्विस कनेक्शन चार्ज 6,572 रुपये प्रति BHP की जगह 2,500 रुपये प्रति BHP और सिक्योरिटी  400 रुपये प्रति BHP की जगह 200 रुपये प्रति BHP देनी होगी। VDS के समय के दौरान जांच एजेंसियों द्वारा पाए गए या खपतकारों द्वारा स्वयं-घोषित अनाधारित लोड पर कोई जुर्माना/लोड सरचार्ज नहीं लगाया जाएगा। खपतकारों को अनाधारित लोड हटाना पड़ेगा और PSPCL को सुचित करना होगा या उसे  VDS के तहत रेगुलेट करवाना होगा।

चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हंस ने संबंधित खपतकारों से अपील की है कि वे अपने खेतों में लगी मोटरों का लोड बढ़वाने के लिए तय समय में अपनी एप्लीकेशन जमा करवाएं ताकि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन हर कंज्यूमर को स्कीम के फायदों से जोड़कर सर्विस दे सके। उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के सेंट्रल जोन के लुधियाना शहर के 9 अलग-अलग डिवीजनों और जगराओं और खन्ना स्टेशनों के सब-अर्बन सर्कल में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम किसानों और जमीन मालिकों के खेतों में लगी मोटरों (ट्यूबवेल) का लोड बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर रही है, जिसके लिए संबंधित आवेदकों से आगे आने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News