जालंधर में हार्डवेयर गोदाम की लिफ्ट टूटी, एक की मौत
punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 11:58 AM (IST)

जालंधर: जालंधर के भगत सिंह चौंक में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी मुताबिक भगत सिंह चौंक के पास कपूर हार्डवेयर के गोदाम में लगी लिफ्ट टूट गई है। घटना अभी कुछ देर पहले की है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट का प्रयोग कर रहे एक व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजू के तौर पर हुई है। हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ जिसके कारण आस पास के लोगों में दहशत फ़ैल गई।
घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि गोदाम में लगाई गई ये लिफ्ट देसी जुगाड़ से चलाई जा रही थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में अन्य जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here